BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

1993 मुंबई बम धमाके: सजा का ऐलान आज संभव, अबू सलेम सहित 7 आरोपी..

1993 मुंबई बम धमाके: सजा का ऐलान आज संभव, अबू सलेम सहित 7 आरोपी..मुंबई । वर्ष 1993 के मुंबई धमाकों के मामले में मुंबई की विशेष अदालत टाडा अबू सलेम सहित 7 लोगों के खिलाफ आज सजा का ऐलान कर सकती है। ज्ञातव्य है कि इस मामले में 25 अप्रैल को हुई पिछली सुनवाई में कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि इस मामले में 29 मई को सजा या सजा की तारीख का ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि 1993 में मुंबई में सीरीयल बम ब्लास्ट हुए थे। मुंबई में हुए 13 बम धमाकों में करीब 257 लोगों की मौत हो गई थी। 

साथ ही इन धमाकों में 713 लोग घायल हो गए थे। मुंबई बम धमाकों में आरोपी मुस्तफा डोसा और अबु सालेम सहित रियाज सिद्दीकी, करिमुल्ला खान, फिरोज अब्दुल राशिद, ताहिर मर्चेंट, अब्दुल कैयूम के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट दर्ज कर टाडा कोर्ट में मामला चलाया था। इन धमाकों के बाद अंडरवलर््ड डॉन दाऊद इब्राहिम, टायगर मेमन, अबू सलेम, मुस्तफा डौसा को फरार घोषित किया था। 2003 में सीबीआई ने मुस्तफ़ा को गिरफतार कर लिया था। वहीं अबू सलेम को 2006 में पुर्तगाल से भारत लाकर गिरफतार किया गया था, जबकि दाऊद इब्राहिम, टाइगर मेमन अब भी फरार हंै। 

सीबीआई चार्जशीट के अनुसार ये सभी आरोपी बम धमाकों की योजना बनाने, हथियार लाने, बम बनाने से लेकर धमाकों को अंजाम देने तक मे शामिल थे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More