देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोट्टायम। केरल के कोट्टयम में एक चर्च में पांच पादरियों पर एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ कई सालों तक यौन शोषणा किया गया। पीडित महिला के पति ने चर्च को चिठ्टी लिखकर आठ पादरियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि उसने सिर्फ पांच पादरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीडि़ता के पति ने शिकायत में लिखा कि एक पादरी ने उसकी पत्नी का 380 बार यौन शोषणा किया। शिकायत मिलने के बाद चर्च की वर्किंग कमिटी के सदस्य और चर्च के प्रधान पादरी एमओ जॉन ने सोमवार को पांचों आरोपी पादरियों को छुट्टी पर भेज दिया।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचों पादरी कोट्टयम में स्थिति मालंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के धर्माधिकार में आने वाले देश के चार क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों में काम कर रहे थे। आरोपी पादरियों में से एक पादरी चर्च के दिल्ली अधिकार क्षेत्र के लिए काम करने वाली शाखा से जुड़ा था। पांचों पादरियों की पहचान भी सामने आ गई है। यौन शोषण के आरोप में चर्च से निलंबित किए गए पादरियों में फादर जीजो जे अब्राहम, फादर जॉब मैथ्यू, फादर जॉनसन वी मैथ्यू, फादर जेसे के जॉर्ज और फादर अब्राहम वर्गीज के नाम सामने आ रहे हैं।
पीडि़त महिला के पति ने चर्च को लिखी शिकायती चिट्ठी में बताया है कि उसकी पत्नी ने आरोपी पादरियों में से एक के समक्ष कुछ कन्फेशन किया था, जिसे चर्च के नियमों के मुताबिक पादरी को सिर्फ खुद तक सीमित रखना चाहिए था। लेकिन आरोपी पादरी ने उसकी पत्नी द्वारा किए गए कन्फेशन के जरिए ही उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीडि़ता ने जब विवाह से पहले रहे प्रेम संबंधों को लेकर कन्फेशन किया तो कन्फेशन सुनने वाले पादरी ने भी उसका यौन शोषण किया। इसके लिए पादरी ने उसकी पत्नी को धमकी दी कि वह उसके पति को इस बारे में सबकुछ बता देगा। इतना ही नहीं इस पादरी ने कुछ तस्वीरों के जरिए पीडि़ता को ब्लैकमेल कर उसे दूसरे पादरी को सौंप दिया। और दूसरे पादरी ने भी उसकी पत्नी का यौन शोषण किया। पीडि़ता के पति का कहना है कि चर्च से जुड़े कुछ नामी-गिरामी लोगों ने उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
केरल की एक अदालत ने अभिनेता दिलीप को दी राहत, जमानत रद्द करने पर मांगे सबूत