BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

17 राज्यों को कुल 9,871 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान जारी

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने वर्ष 2021-22 के लिए 17 राज्यों को 9,871 करोड़ की अंतरण के बाद राजस्व घाटा (पीडीआरडी) अनुदान की दूसरी मासिक किश्त जारी की। दूसरी किश्त जारी होने के बाद चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में राज्यों को अब तक 19,742 करोड़ रुपए अंतरण के बाद राजस्व घाटा अनुदान के रूप में जारी किए गए हैं। अंतरण के बाद राजस्व घाटा अनुदान के लिए सिफारिश किए गए राज्यों में आंध्र प्रदेश, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम आदि शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 1,18,452 रुपए का दिया जाएगा ग्रांट 

15 वें वित्त आयोग ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 17 राज्यों को कुल 1,18,452 रुपए के पोस्ट डेवोल्युशन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट की सिफारिश की है, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में 14 राज्यों को कुल 74,341 करोड़ का पीडीआरडी अनुदान दिया गया था। केंद्र संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत राज्यों को अंतरण के बाद राजस्व घाटा अनुदान प्रदान करता है। यह अनुदान राज्यों के अंतरण के बाद राजस्व खातों में पाए गए अंतर को पूरा करने के लिए वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार मासिक किश्तों में जारी किए जाते हैं।

अरुणाचल प्रदेश को छोड़ सभी उत्तर पूर्वी राज्य हैं शामिल 

इस वित्त वर्ष के लिए केंद्र ने 17 राज्यों को इस ग्रांट के लिए चुना है। इनमें से अब तक आंध्र प्रदेश को 2,876.16 करोड़, असम को 1,062.66 करोड़, हरियाणा को 22 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 1,708.16 करोड़, कर्नाटक को 271.84 करोड़, केरल को 3,315.16 करोड़, पंजाब को 1,680.16 करोड़, राजस्थान को 1,646.34 करोड़, तमिलनाडु को 367.34 करोड़, उत्तराखंड को 1,295.34 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 2,934.5 करोड़ दिए जा चुके हैं। वहीं उत्तर पूर्वी राज्यों में मणिपुर को 420.66 करोड़, मेघालय को 213.16 करोड़, मिजोरम को 298.34 करोड़, नागालैंड को 759.5 करोड़, सिक्किम को 113 करोड़ और त्रिपुरा को 757.66 करोड़ का अनुदान दिया जा चुका है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More