देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुंबई। मुंबई के कमला मिल कंपाउंड स्थित 1 अबव रेस्तरां, लंडन टैक्सी बार और मोजो पब में गुरुवार देर रात भीषण आग लग जाने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 16 लोग झुलस गए है। मरने वालों में 12 महिलाएं और 3 पुरुष है। यह आग देर रात करीब 12 बजे लगी, फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाडियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी है। मामले में पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (आईपीसी की धारा 304) के तहत एफआईआर दर्ज की है।मुंबई के लोअर परेल इलाके में लोगों की मौत दम घुटने की वजह से बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोजोस लॉउंज में बीती रात करीब साढे 12 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को भागने का भी मौका नहीं मिला। करीब कई लोग अंदर फंसे हुए थे। इन्हें घटना के तुरंत बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्कयू कर केईएम अस्पताल ले गई, जिनमें 15 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोगों का इलाज चल रहा है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
बुलेट ट्रेन: जानें कहां तक पहुंचा अहमदाबाद से मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य
पीएम मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा