BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुजरात : स्वाइन फ्लू से इस साल अबतक 138 की मौत

गुजरात : स्वाइन फ्लू से इस साल अबतक 138 की मौतगांधीनगर। गुजरात में स्वाइन फ्लू से इस साल में अब तक 138 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कल ही स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक कर चुके हैं। इसी बीच गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री शंकर चौधरी ने बताया कि गुजरात में इस साल जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के कारण कुल 138 लोगों की मौत हो चुकी है और उनमें से तो 31 लोगों की मौत पहले ही सप्ताह में हो गयी थी।

 

शंकर चौधरी ने साथ ही साथ यह भी बताया कि 11 अगस्त तक स्वाइन फ्लू की जांच में जो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उन मरीजों की संख्या 1344 है और जिनमें से अभी तक 708 मरीजों का इलाज चल रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस साल गुजरात में अहमदाबाद स्वाइन फ्लू से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा। वहां जनवरी महीने लेकर से अब तक कुल 37 लोगों की मौत हो। वहीं दूसरी तरफ गुजरात के राजकोट में भी कुल 17 लोगों की मौत इस साल अब तक हो चुकी है।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More