BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सैमसंग का परिचालन लाभ 13.6 अरब डॉलर होने का अनुमान

सैमसंग का परिचालन लाभ 13.6 अरब डॉलर होने का अनुमानसियोल। सैमसंग का परिचालन लाभ 2017 की चौथी तिमाही में रिकॉर्ड 13.6 अरब डॉलर होने का अनुमान है। समाचार एजेंसी योनहप के मुताबिक, एफएनगाइड इंक की रपट में कहा गया है कि बाजार की औसत आम राय तीन महीने पहले के अनुमानित 137 खरब वोन (12 अरब डॉलर) से ऊपर है। यह रपट 23 स्थानीय ब्रोकरेज संस्थाओं के आकलन पर आधारित है।

 

वित्तीय उद्योग पर नजर रखने वाले एफएनगाइड ने कहा कि हालिया अनुमान एक महीने पहले प्रतिभूति कंपनियों द्वारा अनुमानित 12.9 अरब डॉलर की बाजार सहमति और सैमसंग की दूसरी तिमाही के परिचालन लाभ से ज्यादा है, जो अप्रत्याशित तौर पर 12.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

 

यदि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का परिचालन लाभ बाजार की उम्मीदों को पूरा करता है तो यह जुलाई-सितंबर की अवधि के लिए 12.5 अरब डॉलर कमाई के अनुमान से ऊपर होगा।

 

एफएनगाइड ने कहा है कि बाजार के इस अनुमान का मुख्य कारण सेमीकंडक्टर बाजार में तेजी का जारी होना है, जिसके चौथी तिमाही में मजबूत बने रहने की उम्मीद है। साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More