BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UP CM के नाम पर आज खत्म होगा सस्पेंस, सिन्हा का नाम लगभग तय!

UP CM के नाम पर आज खत्म होगा सस्पेंस, सिन्हा का नाम लगभग तय!लखनऊ । यूपी सीएम के नाम पर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। आज बीजेपी की विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में यूपी के सीएम का नाम तय हो जाएगा। बैठक के बाद यूपी को नया सीएम मिल जाएगा। कल लखनऊ में शपथ ग्रहण समारोह होगा। ज्ञातव्य है कि रविवार शाम पांच बजे लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में यूपी के नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। 

वैसे तो यूपी सीएम की रेस में कई नाम सामने आ रहे हैं लेकिन मनोज सिन्हा के नाम की अटकलें सबसे तेज हैं। यूपी सीएम के लिए मनोज सिन्हा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्टी में मनोज सिन्हा के नाम पर आम सहमति बन गई है और पीएमओ ने भी मनोज सिन्हा के नाम पर सहमति दे दी है। मनोज सिन्हा के अलावा यूपी सीएम की रेस में केशव प्रसाद मौर्य और योगी आदित्यनाथ भी हैं। पहले केशव प्रसाद मौर्य को यूपी सीएम के नाम सुझाने की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन शुक्रवार को केशव प्रसाद मौर्य ने खुद सीएम पद के लिए दावेदारी जताई। लेकिन मोदी सरकार में संचार और रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सबसे मजबूत दावेदार हैं। 

आज मनोज सिन्हा ने सुबह कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वे गाजीपुर में अपने पैतृक गांव जाएंगे। योगी आदित्यनाथ को भी यूपी सीएम पद का दावेदार माना जा रहा है लेकिन योगी आदित्यनाथ इस बारे में अभी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More