देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। स्मार्ट सिटी जयपुर की पोल खोलती शहर की गंदी गलियां अब निगम के ध्यान में आई हैं। बारिश के दौरान यहां के हाल-बेहाल हो जाते हैं। अब तो खुद नगर निगम ने भी इन्हें गंदी गलियां मानते हुए कार्रवाई की बात कही है।
नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी एवं उप महापौर मनोज भारद्वाज ने रविवार को परकोटे की इन्हीं गंदी गलियों में घूम कर निरीक्षण किया और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। महापौर ने यहां की नालियां भी देखीं। इस दौरान महापौर ने कहा कि स्मार्ट सिटी व अन्य कार्यों के तहत परकोटे की गंदी नालियों की मरम्मत एवं सफाई पर 17 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने खजाना वालों का रास्ता, हरिचन्द्र बाबा मार्ग के वार्ड की गंदी गलियों का घूम-घूम कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदी गलियों को साफ करने की तिथि दिवारों पर अंकित की जाए।
लाहोटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदी गलियों की सफाई करने पर मकान मालिकों से गलियों में कचरा नहीं डालने का शपथ पत्र लिया जाए। जो मकान मालिक शपथ पत्र देने बाद कचरा डालेगा उससे एक से 5 हजार रुपए तक जुर्माना वसूला जाए।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह : जयपुर के गोविंद देव जी से लेकर हरिद्वार तक, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
जयपुर में कमाण्डेण्ट व कम्पनी कमाण्डर 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार