देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। देश में सस्ता हवाई सफर कराने वाली प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो ने नया ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत इंडिगो अपने 12 लाख सीटों के दाम सस्ते करने जा रही है। दरअसल कंपनी ने यह ऑफर अपनी 12वीं एनिवर्सरी के मौके पर दे रही है। 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में इंडिगो की सीटें 1212 रुपये से शुरू हो रही हैं। बाकी टिकटों पर भी 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। ये 12 लाख सीटें 57 शहरों में ट्रैवल के लिए हैं। इस मौके पर खरीदे गए टिकटों पर 25 जुलाई 2018 से 30 मार्च 2019 के बीच यात्रा की जा सकती है।
इस ऑफर के बारे में बताते हुए इंडिगो के चीफ स्ट्रैटजी ऑफिसर विलियम बूल्टर ने कहा, इंडिगो 4 अगस्त 2018 को अपने 12 साल पूरे करने जा रहा है। इस मौके पर हम 57 शहरों के लिए देश की सबसे बड़ी सेल लेकर आए हैं। इसके जरिए हम अपने ग्राहकों का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। हमारे ग्राहकों ने ही हमें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
कंपनी ने सिर्फ टिकटों के दाम ही सस्ते नहीं किए बल्कि एक अन्य ऑफर भी दे रही है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट कार्ड से कम से कम 3000 रुपये तक का टिकट खरीदने पर लोगों को 5 फीसदी कैशबैक (अधिकतम 500 रुपये) का भी फायदा मिल सकता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इंडिगो एयरलाइन की महिला कर्मचारी ने असम से आकर की आत्महत्या
जियो 15 जनवरी से पहले रिचार्ज करने पर देगी ‘कैशबैक’
घरेलू विमान कंपनियों में इंडिगो सबसे आगे