BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

10 रुपये के सिक्कों पर ‘भ्रम’ हुआ खत्म! RBI ने दी ये सफाई

10 रुपये के सिक्कों पर ‘भ्रम’ हुआ खत्म! RBI ने दी ये सफाईनई दिल्ली । मार्केट में 10 रुपये के सिक्कों पर चल रही उठापटक पर आरबीआई ने स्थिति साफ कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि अब 10 रुपये के सिक्कों को लेकर मार्केट में भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। आरबीआई ने रविवार को कहा है कि जितने भी तरह के सिक्के मार्केट में चल रहे हैं, वो सभी वैध हैं।

समय-समय पर आरबीआई ने कई तरह की डिजाइन वाले सिक्कों को मार्केट में जारी किया था। यह सिक्के विशेष मौकों पर जारी किये गए थे। आरबीआई ने कहा कि 10 रुपये के सिक्के पूरी तरह से ठीक हैं और कहीं कोई गड़बड़ नहीं है। 

ये सिक्के है वैध

केंद्रीय बैंक ने कहा कि जो 10 रुपये के सिक्के वैध हैं उनमें शेरावाली की फोटो वाला सिक्का, संसद की तस्वीर वाला सिक्का, बीच में संख्या में ‘10’ लिखा हुआ सिक्का, होमी भाभा की तस्वीर वाला सिक्का, महात्मा गांधी की तस्वीर वाला सिक्का मान्य हैं। 

10 रुपये के सिक्कों पर विवाद क्यों !

आपको बता दें कि मार्केट में 10 रुपये के सिक्कों को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है। क्योंकि भारतीय बाजार में 10 रुपये के सिक्कों में कई नकली सिक्के आ गए हैं, जिस कारण बाजार में 10 रुपये के सिक्कों को न तो कोई ग्राहक ले रहा है और न ही कोई दुकानदार। हालांकि, अब आरबीआई द्वारा स्थिति साफ किए जाने के बाद दुकानदार किसी भी तरह के 10 के सिक्के लेने में आनाकानी नहीं करेंगे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More