BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

उपचुनाव:10 में से 5 सीटों पर BJP, कांग्रेस को 3,बंगाल की सीट TMC को

उपचुनाव:10 में से 5 सीटों पर BJP, कांग्रेस को 3,बंगाल की सीट TMC कोनई दिल्ली । 8 राज्यों की 10 विधानसभा सीटों के नतीजों में बीजेपी ने फिर बाजी मारी है। हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के राजौरी गार्डन की सीट बीजेपी के खाते में चली गई है। मध्य प्रदेश की बांधवगढ सीट और असम की सीट भी बीजेपी ने जीत ली है। राजस्थान के धौलपुर में भी बीजेपी की जीत हुई है। वहीं कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। पश्चिम बंगाल की सीट तृणमूल के खाते में गई है। मध्यप्रदेश की अटेर सीट कांग्रेस ने 857 वोटों से जीत ली है। ये सीट पहले भी कांग्रेस के पास ही थी।

इन सभी सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। जिन सीटों में चुनाव हुए थे वे निम्न हैं- असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश की अटेर और बांधवगढ़, पश्चिम बंगाल की कांथी दक्षिण, राजस्थान की धौलपुर, कर्नाटक की ननजनगुड और गुंदलुपेट, झारखंड की लिटिपाडा और दिल्ली की राजौरी गार्डन।

बीजेपी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, राजौरी गार्डन-दिल्ली,बांधवगढ़-मध्यप्रदेश,भोरंज- हिमाचल प्रदेश और भीमाजी-असम,धौलपुर-राजस्थान शामिल है।

वहीं कनार्टक की नंजनगुड और गुंडलुपेट में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। इन दस सीटों में से तीन कांग्रेस के पास थीं तो तीन पर बीजेपी का कब्जा था। साथ ही राष्ट्रपति चुनावों पर भी इन सीटों के नतीजों का असर पड़ेगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More