BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इन 10 उम्मीदवारों में से कोई 1 बनेगा टीम इंडिया का कोच, CAC लेगी इंटरव्यू

इन 10 उम्मीदवारों में से कोई 1 बनेगा टीम इंडिया का कोच, CAC लेगी इंटरव्यूनई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम इस समय वेस्टइंडीज में है। उसने इंडीज के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज 3-1 से जीती। उसे आज जमैका में सीरीज का एकमात्र टी20 मैच खेलना है। टीम इंडिया मुख्य कोच के बगैर वहां खेल रही है। 

अनिल कुंबले ने इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोच का पद छोड़ दिया था। कुंबले ने इसका कारण कप्तान विराट कोहली से मतभेद बताया था। अब नए कोच के चयन की घड़ी नजदीक आती जा रही है।

बीसीसीआई ने आवेदन के लिए 9 जुलाई तक की डेटलाइन दी थी। उम्मीदवारों का इंटरव्यू सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर व वीवीएस लक्ष्मण से युक्त क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) लेगी। जानकारी के अनुसार इंटरव्यू के लिए 10 उम्मीदवार फाइनल किए गए हैं। इनमें रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, राकेश शर्मा, लालचंद राजपूत, डोडा गणेश (सभी भारत), फिल सिमंस (वेस्टइंडीज), टॉम मूडी व क्रेग मैक्डरमॉट (ऑस्ट्रेलिया), रिचर्ड पाइबस (इंग्लैंड) और लांस क्लूजनर (दक्षिण अफ्रीका) के नाम शामिल हैं। कल सोमवार को इनमें से छह दावेदार शास्त्री, सहवाग, राजपूत, सिमंस, मूडी व पाइबस का इंटरव्यू होगा। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More