BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जीएसटी को लेकर हैं परेशानी, 24 घंटे में होगी दूर

जीएसटी को लेकर हैं परेशानी, 24 घंटे में होगी दूरशिमला। कारोबारियों की सेवा व बिक्री कर (जीएसटी) से जुड़ी समस्या अब केवल 24 घंटे में दूर की जाएगी। कुछ ऐसी ही व्यवस्था आबकारी एवं कराधान विभाग करने जा रहा है। यह विभाग गुड्स एंड सर्विस टैक्स को लेकर व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक हेल्प डेस्क बनाने जा रहा है। इस डेस्क पर उनकी जीएसटी से जुड़ी सभी समस्याओं व सवालों की सुनवाई तो होगी ही, समाधान भी केवल 24 घंटे में मिल सकेगा। इसके लिए एक हेल्प लाइन नंबर 0177-2621451 जारी किया जा चुका है। कारोबारियों की जीएसटी संबंधी समस्या दूर करने के लिए विभाग के राज्य और केन्द्रीय अधिकारी हर वक्त उपलब्ध रहेंगे।

 

इस बारे में बात करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरूण कपूर ने बताया कि जीएसटी की समस्या के समाधान के लिए विभाग हेल्प डेस्क बनाने जा रहा है। इसके लिए नंबर भी जारी कर दिया गया है। हिमाचल में ढाई लाख के करीब कारोबारी और व्यापारी हैं।

 

आपको बता दें कि कारोबारियों की ओर से हेल्प डेस्क बनाने का सुझाव आया था। कारोबारियों में जीएसटी को लेकर काफी सारा कन्फ्यूजन है। इस हेल्प डेस्क पर जीएसटी का रजिस्ट्रेशन, आवेदन व सेल्फ असेसमेंट आदि सवालों के जवाब मिल सकेंगे।साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More