देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीकाकुलम/ भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी पर बने दबाव के कारण उठे चक्रवाती तूफान 'तितली' ने भयावह रूप दिखा दिया है। गुरुवार तड़के साढ़े पांच बजे ओडिशा के तटीय इलाके गोपालपुर में इसका भयानक रूप देखने को मिला। चक्रवाती तूफान तितली उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटीय तटों तक पहुंचने के बाद बंगाल की ओर बढ़ रहा है। ओडिशा के गोपालपुर में आए समुद्री तूफान की चपेट में आकर मछुआरों की एक नाव डूब जाना बताया जा रहा है। इसमें पांच मछुआरे सवार थे, जिन्हें बचा लिया गया है। तितली ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में 8 लोगों का जीवन लील गया है। श्रीकाकुलम जिले के पलासा रेलवे स्टेशन पर तबाही मचा दी है। वहां स्टेशन की छत को भी उडा दी है। जानकारी के मुताबिक ओडिशा में गोपालपुर में तूफान के कारण कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। वहीं इलाके में तेज बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवात की भयावहता को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 18 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। सरकार ने ऐतिहात बरतते हुए बुधवार को ही तटीय इलाकों से करीब तीन लाख लोगों को बाहर निकाल लिया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सलार हिन्दी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, पहले दिन की इतनी कमाई
आंध्र प्रदेश में शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट प्रोजेक्ट, 7 हजार घर होंगे रोशन
तूफान मेल' ने यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में जीत हासिल की