BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पुलिस स्टेशनों पर फॉरेंसिक किट जरूरी

वन नेशन वन हेल्पलाइन नंबर की दिशा में सरकार ने एक और नंबर को 112 से जोड़ने का फैसला लिया है। इसके तहत जल्दी ही देश में महिला एवं बाल संरक्षण के लिए उपयोग में लाई जाने वाली सभी हेल्पलाइन का भी एकीकरण कर दिया जाएगा। केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से केंद्र के साथ राज्यों की सभी हेल्पलाइन हाईटेक की जाएंगी। इससे शिकायतों पर कार्रवाई में तेजी आएगी। 
 
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मौजूदा समय में बच्चों व महिलाओं के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन है। इससे शिकायतों के निपटारे में देरी होती है। हाईटेक हेल्पलाइन से महिलाओं व बच्चों की शिकायतें सीधे संबंधित अधिकारियों के पास जाएंगी। मौजूदा समय में 112 और 181 के साथ कई राज्यों की अपनी हेल्पलाइन हैं। इसके साथ 1098 हेल्पलाइन बच्चों की मदद के लिए चलाई जा रही है जहां पर एनजीओं की सहायता से शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। 
 
आकांक्षी जिलों व सबसे अधिक अपराध ग्रस्त जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक 
 
सोमवार को देशभर के 112 आकांक्षी जिलों व 100 सबसे अधिक अपराध ग्रस्त जिलों के पुलिस अधिकारियों व जिला अधिकारियों के साथ महिला व बाल कल्याण मंत्रालय ने समन्वय बैठक की। इस बैठक में महिलाओं के खिलाफ अपराध को रोकने व उनकी शिकायतों के शीघ्र निपटारे के संबंध में सुझाव मांगे गए। इसके साथ पोषण 2.2, मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य की समीक्षा भी की गई। एक दिवसीय बैठक में निम्हांस, नीति आयोग, नाल्सा शामिल थीं। महिला व बाल विकास मंत्रालय ‘वन स्टॉप सेंटर’ को भी हाईटेक बनाने की दिशा में काम कर रही है। 
 
देश के सभी पुलिस स्टेशन में उपलब्ध होंगे फोरेंसिक किट्स 
 
महिला व बाल विकास मंत्रालय के सचिव राम मोहन मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में सबूत को मिटाया न जा सके और समय पर फोरेंसिक जांच हो सके। इसके लिए सभी पुलिस स्टेशनों में फॉरेंसिक किट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए गृह मंत्रालय से बात की जा रही है। मौजूदा समय में 14000 किट्स दिए गए हैं। देश में 10,000 से ज्यादा पुलिस स्टेशन में किट्स नहीं हैं। इसके लिए संबंधित मंत्रालय को कहा जा रहा है कि वे किट्स मुहैया करवाएं। 
 
मुंबई में सबसे अधिक 10159 शिकायत दर्ज

उन्होंने बताया कि महिलाओं की मदद के लिए बने वन स्टॉप सेंटर में 3 लाख आठ हजार महिलाओं की मदद की गई है। इस सेंटर को अस्पताल, हॉस्टल, पुलिस स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराध में सबसे आगे 100 जिलों में मुंबई, बेंगलुरु, साइबराबाद, लखनऊ, इंदौर, हैदराबाद शामिल हैं। मुंबई में सबसे अधिक 10159 शिकायतें दर्ज हुई हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More