BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘फाइव स्टार’ शमी ने टूटे हुए स्टंप के साथ दिया पोज, इस रिकॉर्ड में निकले श्रीनाथ से आगे

विशाखापट्टनम। दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी घातक गेंदबाजी की मदद से यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। शमी के मैच के आखिरी दिन लिए गए पांच विकेटों की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को उसकी दूसरी पारी में 191 रन पर ऑल आउट कर 203 रन से मैच जीत लिया।

तेज गेंदबाज शमी ने तेम्बा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस और पहली पारी के शतकधारी क्विंटन डी कॉक को जल्दी-जल्दी आउट कर भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। निचले क्रम में डेन पिएड्ट ने 107 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। उन्होंने सेनुरान मुतुसामी (49) के साथ नौवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी कर टीम के कुछ उम्मीदें जगाई थी।

लेकिन शमी ने फिर पिएड्ट को भी बोल्ड कर भारत को महत्वूपर्ण सफलता दिलाई। शमी ने जब पिएड्ट को बोल्ड किया तो फिर स्टंप भी टूट गया। उन्होंने पांच विकेटों में से चार विकेट बोल्ड करके हासिल किए। बाद में बीसीसीआई ने अपने इंस्टाग्राम पर शमी की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें शमी टूटे हुए विकेट के साथ पोज देते दिखाई रहे हैं। 29 वर्षीय शमी ने 2018 के बाद तीसरी बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं, जोकि किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं। टेस्ट क्रिकेट में दूसरी पारी के स्पेशलिस्ट माने जाने वाले शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

23 साल में पहली बार किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने भारत में टेस्ट मैच की चौथी पारी में पांच विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की है। शमी से पहले जवागल श्रीनाथ ने 1996 में अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था। शमी को दूसरी पारी का स्पेशलिस्ट इसलिए माना जाता है क्योंकि उन्होंने 16 पहली पारियों में 23 विकेट लिए हैं, जबकि 15 दूसरी पारी में उनके नाम 40 विकेट दर्ज हो गए हैं।
 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More