BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

वर्ष की 2री 250 करोड़ी बनने की ओर ब्रह्मास्त्र, 10वें दिन कमाए इतने करोड़

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र को प्रदर्शित हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं और इन दस दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कारोबार किया है। जिसके चलते फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत में ओपनिंग डे पर 36.42 करोड़ से अपना खाता खोलने वाली इस फिल्म ने 10वें दिन यानी रविवार को 16.30 करोड़ के आसपास का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने 10 दिनों में 215.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फस्र्ट वीकेंड की तरह दूसरे वीकेंड में भी ब्रह्मास्त्र का जादू दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहा है। कमाई के इन शानदार आंकड़ों के साथ ब्रह्मास्त्र ने कई बड़े रिकॉड्र्स ध्वस्त कर दिए हैं। फिल्म की कमाई को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि थर्ड वीकेंड तक 250 करोड़ का कारोबार पार कर ले। वैसे ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स के लाइफटाइम कलेक्शन (252.90 करोड़) को टक्कर देती दिख रही है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस फिल्म ने पेरेंट्स बनने से पहले बड़ी ट्रीट दे दी है। अभी तक तो ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर पास हुई है। फिल्म की इस सक्सेस से पूरी स्टारकास्ट और क्रू खुश है। देखना होगा मूवी 11वें दिन कैसा बिजनेस करती है। उम्मीद तो बेहतर होने की ही है, क्योंकि अयान मुखर्जी की क्रिएट की गई अस्त्रों की इस दुनिया को लोग पसंद कर रहे हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More