देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreभोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। बुधवार को लोकसभा में बहस के दौरान प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है।
दरअसल, लोकसभा में एसपीजी संशोधन बिल पर डीएमके सांसद ए राजा अपनी राय रख रहे थे। इस दौरान ए राजा ने गोडसे के एक बयान का जिक्र किया जिसमें गोडसे ने कहा कि था कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा था।
जब ए राजा बोल ही रहे थे उसी वक्त प्रज्ञा ठाकुर ने बीच में दखल देते हुए कहा कि आप एक देश भक्त का उदाहरण नहीं दे सकते हैं। उनके इस बयान के बाद लोकसभा में बवाल मच गया। हालांकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान को लोकसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया है।
बयान पर प्रज्ञा ठाकुर ने दी सफाई
प्रज्ञा ठाकुर ने भी अपने बयान पर सफाई दी है। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वे इस मामले पर गुरुवार को जवाब देंगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को पहले पूरी तरह से सुना जाना चाहिए।
सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है प्रज्ञा का बयान
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे पर दिए बयान पर विपक्षी दल विरोध करने लगे। बाद में स्पीकर ओम बिरला ने उनके बयान को सदन की कार्यवाही के रेकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
देश की जनता पीएम मोदी के साथ : अनुराग ठाकुर
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी
लोकसभा चुनाव : भाजपा, कांग्रेस के शीर्ष नेता आज उत्तर प्रदेश में करेंगे प्रचार