BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

'राधे..' के विलेन रणदीप हुड्डा के लिए अपने किरदार में ढलना था रोमांचक अनुभव!

मुम्बई। फिल्म राधे का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ, दर्शक रणदीप हुड्डा के किरदार के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। हमें फिल्म के विलन के रूप में उनकी भूमिका की एक संक्षिप्त जानकारी मिली है जिसने हमें निश्चित रूप से अधिक जिज्ञासु कर दिया है। उनके करैक्टर की एक झलक उन्हें एक सहज व्यक्ति के रूप में दशार्ती है, जिसमें स्वैग और खतरे का घातक संयोजन है। यह सब उनके द्वारा अभिनीत सबसे बड़े विरोधी राणा की भूमिका में बखूबी नजर आता है। ट्रेलर में कुछ क्षण में हमने सलमान और रणदीप के किरदारों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करते (लड़ते हुए) देखा था जिससे दर्शकों को इस बात का अंदाजा लग गया कि यह एक अल्टीमेट फेस-ऑफ होने वाला है।

फिल्म में उनकी भूमिका के बारे में बात करते हुए, रणदीप हुड्डा ने कहा,मैंने अपने करियर में कई ग्रे किरदार निभाए हैं। इसलिए, इस तरह के पूरी तरह से ब्लैक किरदार में ढलना एक रोमांचक अनुभव था। राणा के स्वभाव में ढलने के लिए अन्य पहलुओं की तुलना में लुक और स्वैग की अधिक आवश्यकता थी। यह सलमान के साथ मेरा तीसरा सहयोग है और यह हमेशा की तरह मजेदार और रोमांचक था।

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने बताया,यह भूमिका रणदीप के लिए भावनात्मक रूप से अलग होगी क्योंकि यहाँ उन्हें एक क्रूर और व्यवहारिक करैक्टर को अपनाना था। किक में सलमान खान के साथ रिश्ता एक अलग स्थान पर था। राधे में, वे दोनों अपनी सीमाओं को पार करते हुए दिखाई देंगे और ऐसे ²श्य हैं जहां वे एक-दूसरे के साथ लड़ते हुए नजर आएंगे।

सलमान खान के साथ, फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को जी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस जी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More