BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजस्थान की कांग्रेस सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करेगी : गहलोत

जयपुर । पंजाब और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जिस संकट का सामना कर रही है, उसके बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि उनके राज्य में कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और अगली सरकार भी बनाएगी। उन्होंने कहा, "हमारे नौकरशाह सबसे पहले इस मुद्दे पर तनाव में रहते हैं कि क्या सरकार चलती रहेगी या नहीं। यह सचिवालय में भी एक ज्वलंत विषय है। लेकिन हमारी सरकार अगले पांच वर्षो तक राजस्थान में बनी रहेगी। साथ ही, बता दूं कि हम अगले कार्यकाल में भी सरकार बनाएंगे।"

गहलोत ने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने 'प्रशासन गांव के संग' और 'प्रशासन शहरों के संग' अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने कहा, "अगले 15-20 सालों तक मेरे लिए कुछ भी गलत नहीं होगा.. अगर कोई दुखी रहना चाहता है, तो उसे रहने दो।"

उन्होंने कहा, "मेरी धमनी में रुकावट थी, जिसका सफल इलाज किया गया है। मुझे पूरे राज्य के लोगों की प्रार्थना का फल मिला है। अब मुझे कुछ नहीं होने वाला है।"

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और सचिन पायलट खेमे की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष कहता रहता है कि मुख्यमंत्री ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।

गहलोत ने कहा, "अमित शाह, धर्मेद्र प्रधान और अन्य के 'सौजन्य' के कारण हमने खुद को लगभग 34 दिनों के लिए एक होटल के कमरे में बंद कर लिया। हमारे विधायकों के 'आशीर्वाद' से वह समय भी बीत गया।" 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More