BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राखी सांवत का नया खुलासा, शादी के बाद खुद को बताया...

बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत आए दिन अपने फैन्स को अपने फनी अंदाज से गुदगुदाती रहती हैं। राखी सावंत अक्सर अपने एनआरआई बिजनेसमैन पति की वजह से चर्चा में हैं। राखी ने अगस्त की शुरुआत में अपनी शादी की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। राखी ने फिर एक बार फनी वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं।

बता दे, इसके पहले राखी सावंत ने स्वयंवर भी किया था। हालांकि बाद में वह उस शादी से भी मुकर गई थी। राखी ने अपने स्वयंवर पर भी खूब टीआरपी खींची थी। लेकिन एक बार फिर से राखी ने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया है और इसी वीडियो के साथ उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में हैं। लेकिन आपको बता दे कि यह केवल एक प्रैंक विडियो है, जिसमें वह कह रही हैं, ‘जानू, मैं प्रेग्नेंट हूं।’

हालांकि, सभी जानते हैं कि राखी आए दिन इस तरह के प्रैंक करती रहती हैं, लेकिन उनके इस विडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट कर कहा है, ‘हो भी सकता है, राखी है तो मुमकिन है।’ वहीं इससे पहले राखी सावंत ने एक विडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह कह रही हैं कि कितने लोग मेरे पति से मिलने बेकरार हैं। कितने लोग एक्साइटेड हैं मुझे ‘बिग बॉस’ में देखने के लिए। इसी विडियो के साथ उन्होंने फैन्स के लिए कुछ लडक़ों की तस्वीरें पोस्ट कीं और पूछा कि इनमें से उनका पति कौन है।

बता दें, हाल ही में राखी सावंत ने अपनी शादी की खबरों को कन्फर्म किया और सोशल मीडिया पर कहा, ‘मैं डर गई थी, हां मैंने शादी कर ली है। मैं आपसे आज यह खबर कन्फर्म कर रही हूं।’ राखी ने बताया है कि उन्होंने इंग्लैंड के एक एनआरआई से शादी की है और उनका नाम रितेश है। हालांकि, यहां यह भी साफ कर दें कि अक्सर राखी इस तरह की मजाक-मस्ती करती रहती हैं और इसलिए यूजर्स और फैन्स को उनकी शादी की खबरों पर अब तक यकीन नहीं है। साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More