BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यूजर के अपमानजनक कमेंट पर तापसी पन्नू ने दिया करारा जवाब

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने ऐसे समय पर यह प्रतिक्रिया दी है, जब हाल ही में उन्हें एक यूजर ने सस्ती माल कहते हुए अपमानजनक टिप्पणी की है। हालांकि बाद में इस अपमानजनक ट्वीट को हटा दिया गया था। यह सब तब हुआ, जब एक यूजर ने दिल्ली से ग्वालियर के लिए ऑक्सीजन से लैस एम्बुलेंस की मदद के लिए अभिनेता सोनू सूद से अनुरोध किया था और इस ट्वीट को शेयर करते हुए तापसी ने लिखा था कि उन्हें एम्बुलेंस की जरूरत है, जिस पर मदद की जानी चाहिए।

वहीं इस बीच एक ट्रोल ने तापसी पर बेहद आपत्तिजनक कमेंट करते हुए उनसे अपनी लक्जरी कार मदद के लिए के दे देने को कहा। इस पर एक्ट्रेस ने इस ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब दिया।

यूजर ने एक ट्वीट में लिखा कि अपनी कार दे दे पन्नू। सब काम ट्विटर पर ही करेगी। बकैती करवा लो इस सस्ती माले से।

इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, तापसी पन्नू ने लिखा कि क्या तुम चुप हो सकते हो, बिल्कुल चुप! अगर तुम्हें ऐसे वक्त में यही सब बोलना है तो सब्र कर लो। इस देश को वापस सांस लेने दो और फिर अपनी बकवास जारी रखो, तब तक के लिए मेरी टाइमलाइन को अपनी बकवास बातों से मत भरो और मैं जो कर रही हूं मुझे करने दो।

तापसी के इस पोस्ट पर उन्हें कई लोगों ने सपोर्ट किया है। इसके साथ ही ट्रोल ने भी अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है।

तापसी के पास फिलहाल कई फिल्मों को लेकर प्रोजेक्ट्स हैं। वह रश्मि रॉकेट, लूप लपेटा, हसीन दिलरुबा और दोबारा जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

इसके अलावा, वह भारतीय महिला वनडे क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित शाबाश मिठ्ठू की तैयारी में भी व्यस्त हैं। फिल्म को प्रिया अवान ने लिखा है और राहुल ढोलकिया ने निर्देशित किया है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More