BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मोरक्को में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 632 हुई

रबात। मोरक्को में आए 6.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 632 हो गई है, जबकि 329 लोग घायल हो गए। स्टेट टीवी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अल-हौज, मराकेश, उआरजाजेट, अजीलाल, चिचौआ और तरौदंत के प्रांतों और नगर पालिकाओं से मौतों की सूचना मिली है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी दक्षिण-पश्चिम में हाई एटलस माउंटेन में 18.5 किमी की गहराई पर था।

भूकंप रात 11.11 बजे आया और सोशल मीडिया पर वीडियो में लोगों को सड़कों पर भागते हुए देखा गया। अन्य वीडियोज में क्षतिग्रस्त इमारतों और मलबे से भरी सड़कों पर दिखाया गया।

झटके भूकंप के केंद्र से लगभग 350 किमी दूर राजधानी रबात के साथ-साथ कैसाब्लांका और एस्सौइरा शहरों में भी महसूस किए गए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद


हमारी बात

जानिए क्यों चर्चा में है 'घोड़ा लाइब्रेरी', आखिर क्या है इसके मायने ?

Read More

Bollywood


विविधा

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस: भारत में क्या है बाल श्रम की स्थिति, क्या है कानून और पुनर्वास कार्यक्रम

Read More

शंखनाद

Largest Hindu Temple constructed Outside India in Modern Era to be inaugurated on Oct 8

Read More