BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी बनेंगी आकांक्षा सिंह

मुंबई। फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में काम कर चुकीं अभिनेत्री आकांक्षा सिंह आने वाली फिल्म 'मेडे' में अजय देवगन की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर भी हैं। आकांक्षा ने कहा, "एक इतनी बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं अजय सर और अमिताभ सर के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित हूं और ऊपर से अजय सर द्वारा फिल्म का निर्देशन किया जाना सोने पे सुहागा है। ऐसा सच में हो रहा है। यह एक अहम भूमिका है और मैं खुशनसीब हूं कि फिल्म के मुहूर्त शॉर्ट का भी मैं हिस्सा थी।"

अजय ने कुछ दिनों पर फिल्म की शूटिंग के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, "एक स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में 'मेडे' को आधिकारिक रूप से शुरू कर खुश हूं। ईश्वर और अपने माता-पिता के आशीर्वाद की जरूरत है। मेरे प्रशंसक, परिवार और शुभचिंतकों के समर्थन के बिना कुछ भी पूरा नहीं होता। 29 अप्रैल, 2022 को फिल्म रिलीज हो रही है।" 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More