BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महाराष्ट्र 1 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण करने वाला पहला राज्य

मुंबई। महाराष्ट्र एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड से बचाव का टीका पूरी तरह लगाने की बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप व्यास ने कहा, "यहां कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक पाने वालों की कुल संख्या आज (सोमवार) शाम 4 बजे तक 1,00,64,308 हो गई, बड़ी उपलब्धि है।"

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एक करोड़ से अधिक आबादी को टीके की दोनों खुराक लगाने के रिकॉर्ड आंकड़े तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की।

टोपे ने कहा कि राज्य में अब तक 3,16,09,227 लोगों को पहली खुराक लगाई जा चुकी है और राज्य ने रविवार तक कुल 4,13,19,105 टीकाकरण (पहली और दूसरी खुराक) में सफलता पा ली है।

राज्य के 36 जिलों में लगभग 4,100 केंद्रों पर सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में प्रतिदिन औसतन 100,000 से अधिक लोगों का टीकाकरण हो रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More