BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मनाली में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, 2 युवतियां छुड़ाई

शिमला। शिमला के बाद मनाली में पुलिस ने बुधवार को एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं जबकि दो युवतियों को रेस्क्यू किया है। इस सबंध में पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जाहिर है कि इससे पहले भी मनाली में सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं।

मनाली पुलिस ने साथ लगते अलेऊ स्थित एक होटल में देर शाम छापा मारा। इस होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। पकड़े गए सभी लोग बाहरी राज्यों के बताए जा रहे हैं। इस संबंध में एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मनाली में सेक्स रैकेट पकड़ा है, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो युवतियां रेस्क्यू भी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शिमला में भी पक़ड़ा गया था रैकेट...
बता दें, बीते 13 सितंबर को शिमला में भी एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों को रेस्क्यू किया था। पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक चंड़ीगढ़ से शिमला के लिए लड़कियां भेजता था।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More