देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। डकैती की योजना बनाते गैंग के आठ सदस्यों को थाना कोसीकला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कथ्जे से पुलिस ने एक बंदूक, दो तमंचा, चार कारतूस, चार चाकू बरामद किये हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं जो मथुरा, हाथरस, हरियाणा, दिल्ली से चोरी की गई थीं।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोसीकलां प्रमोद पवांर के मुताबिक पकडे गये आरापियों में गुलशन पुत्र विजय निवासी अजीजपुर थाना कोसीकला मथुरा उम्र करीब 22 वर्ष, अंकित पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी अजीजपुर थाना कोसीकला उम्र करीब 21 वर्ष, सौरभ पुत्र रंनजीत निवासी बरहाना थाना कोसीकला उम्र करीब 20 वर्ष, देवेन्द्र पुत्र सतवीर निवासी गिर्राज कालौनी थाना कोसीकला उम्र करीब 22 वर्ष, अशफाक पुत्र अलीशेर निवासी मीनानगर थाना कोसीकला उम्र करीब 22 वर्ष, अनुज पुत्र अशोक निवासी अजीजपुर थाना कोसीकला उम्र करीब 21 वर्ष, जैकी पुत्र राधाकृष्ण निवासी दौताना थाना छाता उम्र करीब 25 वर्ष, कृष्णा पुत्र गयालाल निवासी अजीजपुर थाना कोसीकला उम्र करीब 19 वर्ष हैं। इनके कब्जे से 15 चोरी की मोेटरसाइकिल बरामद हुई हैं। बरामद हुई मोटरसाइकिलों में से सात के संबंध में पुलिस ने चोरी का विवरण जुटा लिया है। बाकी मोटरसाइकिलों को कहां से कैसे चोरी किया गया इसका पता पुलिस लगा रही है। आरोपियों के खिलाफ सीआरपीसी, आईपीसी और आम्र्स एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन