BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मंदिरा बेदी के जन्मदिन पर मौनी रॉय ने बरसाया प्‍यार

मुंबई । एक्‍ट्रेस मंदिरा बेदी आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर 'नागिन' फेम एक्‍ट्रेस मौनी रॉय ने उन्‍हें इस खास दिन की बधाई दी। उन्‍होंने कहा, 'खुशियां हमेशा आपके साथ रहें।

नागिन' एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक्‍ट्रेस मंदिरा बेदी के साथ एक प्यार भरी फोटो शेयर की है।

फोटो में मंदिरा को लाल रंग की हील्स के साथ काले और सफेद चेकर्ड प्रिंट की ड्रेस में देखा जा सकता है। वहीं मौनी ने काले रंग की स्लीवलेस गाउन पहनी हुई है।

लेंस के लिए पोज देते हुए दोनों एक-दूसरे के करीब खड़े हैं।

पोस्ट को कैप्शन दिया गया, ''आप एक और वर्ष का जश्न मना रही हैं, आपको प्रेम, आनंद, उत्साह और आशीर्वाद मिले। आपके सपने और लक्ष्य सच हों और खुशियां हमेशा आपके साथ रहें। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी प्यारी मंदिरा बेदी।''

मंदिरा को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मीराबाई नॉट आउट' और 'वोदका डायरीज' जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'जस्सी जैसी कोई नहीं' और हाल ही में 'द रेलवे मेन' जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं।

मौनी को पिछली बार इमरान हाशमी-स्टारर सीरीज 'शोटाइम' में देखा गया था।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More