BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

भूकंप : दिल्ली सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में महसूस किए गए झटके

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों सहित उत्तर भारत के कई शहरों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में धारचुला के पास बताया जा रहा है। झटके शाम 7 बजकर 1 मिनट पर महसूस किए गए। इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 मापी गई।

बताया जा रहा है कि झटके लखनऊ, चंडीगढ़, नोएडा, गुरुग्राम सहित अन्य शहरों में भी महसूस किए गए। झटके महसूस होने के बाद लोग सहम गए। वे दफ्तर और घरों से बाहर निकलने लगे। हालांकि इस भूकंप की वजह से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यूनाइटेड स्टेट जिओलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का एपिसेंटर नेपाल के खपताड़ नेशनल पार्क के करीब रहा। एपिसेंटर जमीन के 1.3 किलोमीटर नीचे रहा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को गुजरात में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.3 थी। आपको बता दें कि वर्ष 2015 में नेपाल में भूकंप की वजह से भारी तबाही मची थी। हजारों लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More