BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पिछली सरकारों ने जनता को वोटबैंक समझा, हमने जर्नादन बनाया : योगी

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को वोटबैंक समझ रखा था, हमने जनता को जनार्दन बनाया। सपा, बसपा, कांग्रेस की नीयत में खोट थी। योगी ने यह बात गुरुवार को मुंडेरवा में 5000 टीसीडी पेराई क्षमता की नई चीनी मिल एवं 27 मेगावट को-जनरेशन प्लांट का लोकार्पण करने के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि करीब 20 वर्ष पहले मुंडेरवा चीनी मिल बंद हुई थी। इसके बाद तो यहां पर किसानों को आंदोलन करना पड़ा था।

तीन किसानों ने किसानों के हितों के लिए बलि दी। योगी ने कहा कि सपा और बसपा को कभी इस बात की फुर्सत नहीं थी कि किसानों की बात सुन सकें। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने प्रदेश की मिलों को बंद किया। अकेले पूर्वांचल की बारह चीनी मिलें बंद हुई थीं। उन दलों ने जनता को वोटबैंक माना। जाति के नाम पर समाज को तोड़ा। भाजपा जनता को जनार्दन मानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल अब प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी। पहले चीनी मिल को पॉवर करपोरेशन पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब चीनी मिल स्वयं बिजली पैदा करेगी। मुंडेरवा चीनी मिल 27 मेगावाट बिजली पैदा करेगी। 3 से 4 मेगावाट बिजली की खपत यहां होगी और शेष बिजली बेची जाएगी, यानी उससे भी 30 करोड़ रुपए सालाना कमाई होगी। योगी ने कहा कि अयोध्या से राम-जानकी मार्ग को पूरा किया जा रहा है। अयोध्या से जनकपुरी की कनेक्टिविटी होगी। जानकी मार्क बनेगा, जनकपुरी से तीन से चार घंटे में अयोध्या की दूरी पूरी होगी। अयोध्या में बड़ा एयरपोर्ट बनाएंगे। जुडऩे की प्रक्रिया और अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच वालों ने सब कुछ बंद कराया, सकारात्मक सोच से हम चालू कराएंगे।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More