BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पांच दिन बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस, कॉलेज से घर जा रही दो सगी बहनें

सीकर। प्रदेश में महिला उत्पीडऩ के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बाद भी पुलिस इन मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी घटना को अंजाम देकर खुले में घूमकर पीडि़त पक्ष को धमकियां देते हैं और पीडि़त पक्ष किसी अनहोनी की आशंका में कार्रवाई की मांग को लेकर दर-दर भटकता रहता है। ऐसा ही एक मामला जिले के थोई कस्बे में हुआ।
जिले के थोई कस्बे में पांच दिन पूर्व कॉलेज से घर जा रही दो सगी बहनों का अपहरण कर दुष्कर्म के प्रयास मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीडि़ताओं के परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से पीडि़ताओं में भय बना हुआ है और वे घर से बाहर निकलने में घबराने लगी हैं।
यह था मामला
पीडि़ताओं के पिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि पीडि़त की दोनों बेटियां 29 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से बस में बैठकर जेल चौराहे पर उतरी थीं। वे घर की तरफ पैदल चलने लगीं तो मनोज और रोचन अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर पीछा करने लगे। आगे सुनसान जगह पर आरोपियों ने दोनों बहनों को रोक लिया। आरोपियों ने धमकाकर उनके कपड़े उतरवाकर अश्लील फोटो खींच लिए। जब दोनों बहनों ने उनका विरोध किया तो आरोपी उनका अपहरण कर अपने घर ले गए और बंधक बना लिया। 

वहां आरोपियों ने परिवार के सदस्य बाबूलाल, सुरेश, धूड़ाराम, संदीप, आशुराम, झूमा देवी, मनोजी, आशा देवी, गीता और इंदु की मौजूदगी में दोनों बहनों से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई, बल्कि घटना का वीडियो बनाया और मारपीट की। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर पीडि़ताओं का पिता पुलिस को साथ लेकर वहां गया और वहां से दोनों बेटियों को मुक्त करवाया। परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद से अब तक आरोपी खुले में घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है। 

इनका कहना है
मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। नक्शा मौका बना लिया गया है। पीडि़ताओं के 164 के बयान होना फिलहाल बाकी हैं। बयान होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More