BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

नौसेना के जहाज भी लाएंगे ऑक्सीजन कंटेनर, ऑपरेशन समुद्र सेतु-II लॉन्च

भारतीय नौसेना ने कोविड संकट के दौरान  ' ऑक्सीजन एक्सप्रेस '  को बढ़ाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु - II लॉन्च किया  है ।  इस मिशन  पर  तैनात  किये जाने वाले  युद्धपोत लिक्विड   ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और उससे जुड़े मेडिकल उपकरण की शिपमेंट का काम करेंगे।  इस अभियान के तहत नौसेना के दो जहाज   बहरीन के मनामा  बंदरगाह  पहुंच चुके हैं, जो   ऑक्सीजन  लेकर मुंबई  लौटेंगे ।    आईएनएस  जलाश्व को   बैंकॉक और   आईएनएस ऐरावत  को    सिंगापुर तक इसी तरह के   मिशन  पर भेजा गया है।     

ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर को लाया जायेगा

 नौसेना प्रवक्ता विवेक मधवाल ने बताया कि देश में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा करने के लिए चल रहे राष्ट्रीय मिशन  ' ऑक्सीजन एक्सप्रेस '  को बढ़ाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II लॉन्च किया गया है। इस मिशन के तहत भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को तरल ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और संबंधित चिकित्सा उपकरणों को देश भर में लाने ले जाने के लिए तैनात किया जायेगा। इसी क्रम में नौसेना के जहाज आईएनएस कोलकाता और आईएनएस तलवार   40  मीट्रिक टन  तरल   ऑक्सीजन  लेने के लिए   बहरीन के मनामा  बंदरगाह  पहुंच चुके हैं, जो   ऑक्सीजन  लेकर मुंबई  लौटेंगे ।  इसी तरह आईएनएस  जलाश्व को बैंकॉक और आईएनएस ऐरावत  को  सिंगापुर तक इसी तरह के मिशन  पर भेजा गया है।

बीते वर्ष हुई थी शुरुआत

नौसेना प्रवक्ता  ने बताया कि बीते वर्ष कोरोना के दौरान नौसेना ने पिछले साल  ' वंदे भारत मिशन '  के हिस्से के रूप में   ऑपरेशन समुद्र सेतु का शुभारंभ किया था  ।    इस दौरान भारतीय नौसैनिक  जहाजों जलाश्व, ऐरावत, शार्दुल और मगर ने 55 दिनों के ऑपरेशन के दौरान 23 हजार किलोमीटर की दूरी तय की थी। इस दौरान मालदीव से 2,386, श्रीलंका से 686 और इस्लामिक गणराज्य ईरान से 920 नागरिकों को स्वदेश लाया गया  था। 'ऑपरेशन समुद्र सेतु' विदेशों से 3,992 भारतीय नागरिकों को वापस लाने के बाद समाप्त कर दिया गया  था। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More