देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। नगला खारी में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी जी का लोगों द्वारा जोशीला स्वागत किया गया सैकड़ों की भीड़ ने अध्यक्ष का जबरदस्त स्वागत किया किशन चौधरी ने कहा पूरे जिले में आपका नाम रोशन हुआ है मैं तो आपका सेवक हूं और सेवक रहूंगा पूरे खुटेल पट्टी में विकास की गंगा बहेगी हमारा खुटेल पट्टी क्षेत्र हमेशा से ही विकास के मामले में अछूता रहा है हमें पहली बार जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है उन्होंने अपने ओजस्वी भाषणों में बिना नाम लिए कुछ लोगों पर कटाक्ष भी किया मुझे रोकने की अपने ही लोगों द्वारा बहुत कोशिश की गई गिर्राज जी के आशीर्वाद से वह कोशिश नाकाम रही और जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला उसमें मेरा ही नाम नहीं है पूरी खुटेल पट्टी का नाम है।
हर वर्ग का नाम है उन्होंने क्षेत्र में वादा किया खुटेलपट्टी के हर गांव में खारे पानी की समस्या है बहुत जल्द उस समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा हर गांव में सर्वे चालू हो गया है घर-घर तक पानी देने की बात कही ब्रज धाम स्कूल के चेयरमैन जगबीर सिंह ने कहा कितने सौभाग्य की बात है कि हमें पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली है इस कुर्सी का फायदा सबसे ज्यादा हमारी खुटेल पट्टी को मिलेगा पूरे जिले में नाम रोशन हुआ है।
जिला पंचायत अध्यक्ष का कुंटल पट्टी में जगह-जगह स्वागत किया जा रहा है और बड़ा ही लोगों में उत्साह है जब से देश आजाद हुआ है तब से पहली बार जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है हर सड़क खरंजा नाली पानी की समस्या को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा आज मैं जो भी हूं यह सब भाजपा की देन है उन्होंने कहा भाजपा हिंदुत्व की पार्टी है इधर उधर न भटके जब भी वोट का देने का मौका आये तो भाजपा को वोट करें।जिसमें मन्ति बोहरे जी गंभीर मास्टर मोकम जी सहदेव प्रधान प्रभु बघेल चंगा भंवरी मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हेमराज कुंतल प्रदीप कुंतल राजू कुंतल वेदवीर ओंकार कुंतल समस्त ग्रामीण।













Related Items
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी