देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreहैदराबाद। तेलुगू फिल्मों के कॉमेडियन वेणु माधव का 39 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें लिवर और किडनी से संबंधित बीमारी थी उनका इलाज हैदराबाद के हॉस्पिटल में चल रहा था। तेलुगू देशम पार्टी के चीफ और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार से संबंधित जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
मीडिया कंसल्टेंट वामसी काका ने ट्वीट करते हुए बताया कि एक्टर वेणु माधव अब हमारे बीच नहीं रहे। डॉक्टरों के अनुसार वेणु ने बुधवार दोपहर 12:20 बजे अंतिम सांस ली. वेणु माधव के आकस्मिक निधन से पूरे टॉलीवुड में शोक की लहर है। वेणु के फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बताते जाए कि वेणु माधव ने एक मिमिक्री कलाकार के रूप में अपना करियर प्रारंभ कर दिया था। बाद में उन्होंने एक कॉमेडियन के रूप में फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने फिल्म Sampradayam से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई। बाद में, उन्होंने तमिल और तेलुगु में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया।
उनकी आखिरी फिल्म Dr.Paramanandaiah Students (2016 में शूट की गई) थी। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। पिछले कुछ सालों में, वेणु माधव ने राजनीति में भी रुचि दिखाई है। उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी के लिए चुनाव प्रचार भी किए थे। वेणु माधव का जन्म आंध्र प्रदेश में नलगोंडा जिले के Kodad में हुआ था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इन फिल्मों के साथ मनाएं जन्माष्टमी का त्योहार, पर्दे पर दिखेंगी श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाएं
करीना कपूर ने फिल्मों में 25 साल पूरे होने पर साझा की पुरानी यादें, अभिषेक बच्चन भी आए नजर
राजामौली ने रे स्टीवेन्सन के निधन पर जताया शोक, कहा- उनके साथ काम करना कमाल का अनुभव