BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टोल प्लाजा पर युवक की दबंगई, पैसे मांगने पर कार सवार ने महिला कर्मचारी को मारा थप्पड़

गुरुग्राम। हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) के खेड़की दौला टोल पर एक पर फिर गुंडागर्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में कार चालक से टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर तैनात महिला कर्मचारी ने टोल का पैसा मांगा। जिसके बाद दोनों के बीच पैसे को लेकर बहस हुई। दोनों के बीच बात बढ़ जाने पर कार चालक ने कार से उतर कर महिला कर्मचारी के गाल पर एक दो नहीं बल्कि कई थप्पड़ जड़ वहा से फरार हो गया है। जिसके बाद टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस (Police) टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। क्योंकि आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ है।

खबरों के अनुसार, एक कार चालक गुरुवार सुबह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे के पास स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास से गुजर रहा है। उससे टोल प्लाजा पर तैनात महिला ने टोल का पैसा मांगीं। जिसके बाद दोनों में बस शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर कार चालाक गुस्से में आकर महिला कर्मचारी को अभद्र गाली देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि कार चालक महिला को मार रहा है।

घटना के बाद पुलिस जहां आरोपी की तलाश में है। वहीं खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर इसके पहले भी इस तरफ की घटनाएं घाट चुकी हैं। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर इस बार जो घटना घटी है वह महज 60 रुपये को लेकर घटित हुई है। जो कर चालक से 60 रूपया नहीं देने पर उससे साथ बहस होने पर उसने महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More