BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर वैश्विक नेताओं को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर जलवायु परिवर्तन पर विश्व नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन ‘अवर कलेक्टिव स्पिरिट टू 2030’ पर आज शाम को होगा। ये कार्यक्रम दो दिवसीय यानि 22-23 अप्रैल को होगा।
 
40 अन्य वैश्विक नेता लेंगे हिस्सा 

शिखर सम्मेलन में विश्व के 40 अन्य नेता भाग लेंगे। सभी नेता उन देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जो मेजर इकोनॉमिक फोरम के सदस्य हैं, जिसका भारत भी एक सदस्य है। साथ ही इसमें जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देश और अन्य देशों के नेता भी शामिल होंगे।
 
सम्मेलन में विश्व नेता जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही इसे रोकने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को गति देने, वित्तीय सहायता देने और प्राकृतिक आधारित समाधान खोजने और प्रकृति के अनुकूल व्यवस्था तैयार करने और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने जैसे विषयों पर विचार रखेंगे।

अपने देशों की प्राथमिकताओं और स्थाई विकास को देखते हुए जलवायु संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में विश्व नेता विचार-विमर्श करेंगे। यह शिखर सम्मेलन जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर नवंबर 2021 में सीओपी26 आयोजित करने से पहले होने वाली वैश्विक बैठकों का हिस्सा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More