BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चेन्नई के आसपास के जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की आशंका : आईएमडी

चेन्नई। आने वाले दिनों में चेन्नई और तमिलनाडु के आसपास के जिलों में भारी बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है। इसकी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। आईएमडी के एक पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस सप्ताह उत्तर तटीय क्षेत्रों में गरज और भारी बारिश होगी।

आईएमडी ने कहा, सोमवार को चेन्नई और अन्य क्षेत्रों के तटीय इलाकों में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है, लेकिन मंगलवार अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।

मौसम विभाग ने सोमवार को हल्की से भारी बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने और आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि चेन्नई में एक जून से अब तक 372.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 321.2 मिमी है। यह पिछले वर्ष की तुलना में चेन्नई शहर में बारिश में 16 प्रतिशत की वृद्धि है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि चेन्नई में जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में भारी से मध्यम बारिश हुई और बारिश के संबंध में सितंबर में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, शहरवासी 2015 में शहर में आई विनाशकारी बाढ़ की यादों के साथ भारी बारिश से आशंकित हैं, जिसमें कई मौतें और संपत्ति का नुकसान हुआ था।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More