BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शुक्रवार सुबह से ही देहरादून में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का उत्तराखंड में आज सात जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। ऊंचाई वाले हिस्सों के साथ ही कई जिलों में बारिश हो रही है। जबकि आसपास के क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

इसके साथ ही मैदानी इलाकों में अब ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More