देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreचित्तौडग़ढ़। प्रदेश में बेखौफ हो रहे बदमाशों के हौसले इतने बुलंब हो गए है कि वो पब्लिक पैलेस में ही वारदातों को अंदाज देने लग गए है। ताजा मामला चित्तौडग़ढ़ जिले का है जहां पर बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम को लूट ले गए।
जानकारी के अनुसार, एटीएम लूट की वारदात शुक्रवार रात चित्तौडग़ढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में हुई। वहां चित्तौडग़ढ़-भीलवाड़ा हाइवे पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में आधी रात करीब 12.30 बजे दो नकाबपोश लुटेरे घुसे। उन्होंने एटीएम में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर उसे एक कोने में बिठा दिया। बाद में बदमाशों ने एटीएम को तोडक़र उसे तहस-नहस कर दिया। लुटेरे एटीएम में रखी करीब 5 लाख रुपयों की नगदी लेकर वहां भाग छूटे।
बदमाशों ने जाते-जाते गार्ड को बंधक बनाया। बंधक गार्ड रातभर एटीएम केबिन में बंद रहा। सुबह लोगों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
क्यों शांति की संस्था को एक युद्धवादी खून से सना सुपरपावर बंधक बनाए रखे?
वृद्ध दंपति को मकान में बंधक बनाकर की गई लूट की घटना का खुलासा
हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े मुंबई के जौहरी की गोली मारकर की हत्या