देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। चार दिन पूर्व थाना राया से गायब हुआ 25 वर्षीय युवक राया पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गया है। पुलिस लगातार खोजबीन कर रही है। दूसरी ओर परिजनों का धैर्य भी जबाव देने लगा है। बुधवार को लापता हुए युवक के परिजन ग्रामीणों के साथ थाने के आगे धरने पर बैठ गये।
ग्रामीणों के धरने पर बैठते ही थाना पुलिस हरकत में आ गई और लोगों को मनने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण धरने पर बैठे हुए थे।
ग्राम पंचायत कारब के मजरा रमचेलिया निवासी 25 वर्षीय युवक लालन पुत्र नाहर सिंह चार दिन पहले अपने घर से बाहर निकल कर गांव अर्जुनिया पहुच गया था। युवक को गांव में घूमते देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी, सूचना पर डायल 112 की 1894 पर तैनात पुलिसकर्मी युवक को थाने ले आए और थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कुछ देर बाद युवक अचानक थाने से गायब हो गया। पूछताछ करते हुए युवक के परिजन भी थाने पर पहुंच गये और युवक को सौंपने की बात करने लगे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक मंदबुद्धि है, घर से निकल आया था। पुलिस ने भी युवक को परिजनों को सौंपने की हामी भर ली, पुलिस ने युवक को थाने में खोजना शुरू किया लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद बात बिगडती चली गई। पुलिस परिजनों को समझाती रही कि जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा। बुधवार को ग्रामीणों का धैर्य जबाव दे गया और वह थाने के सामने धरने पर बैठ गये और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग करने लगे।
वोटों की राजनीति भी आई सामने वोटों की राजनीति भी इस दौरान खुल कर सामन आई। धरने पर ग्रामीणांे के बैठने की सूचना पर पंचायत चुनाव लड रहे दावेदार प्रत्याशी भी थाने पहुंच गये। इसके बाद मामला उलझता चला गया। पूर्व प्रधान सुरेश चैधरी और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटे श्याम सिंह ने मोर्चा सम्हाल लिया। ग्रामीणों का बडा हितैषी दिखने के जतन करने लगे।













Related Items
हेमा मालिनी ने राया में की जनसभा
आईएएस परीक्षा पास कर राया पहुंचे अभिनव
राया में दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम के साथ निकली रामबारात