BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोविड से खतरा अभी टला नहीं, एहतियाति उपायों में किसी तरह की ढील नहीं

सरकार ने कोविड के खिलाफ एहतियाति उपायों में किसी तरह की ढील नहीं देने की अपील करते हुए कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने आज नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड नियमों की अनदेखी पर की गई टिप्‍पणी का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भीड-भाड वाली जगहों पर लोगों के सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और बिना मास्‍क लगाये घूमने की जो तस्‍वीरें तथा वीडियो सामने आए हैं उस पर प्रधानमंत्री ने गहरी चिंता जताई है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा है कि हमारा काम लोगों में डर पैदा करना नहीं बल्कि उनसे पूरी सावधानी बरतने का अनुरोध करना है ताकि आने वाले समय में हम इस महामारी से निजात पा सकें। महामारी की वर्तमान स्थिति पर श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में कोविड के दैनिक मामले लगातार कम हो रहे हैं और पिछले सात-आठ सप्‍ताह से स्‍वस्‍थ होने वालों की दर भी बढ रही है। उन्‍होंने कहा कि सात मई को कोरोना के मामले करीब चार लाख 14 हजार के उच्‍चतम स्‍तर तक पहुंच गये थे लेकिन उसके बाद से इनमें लगातार कमी आ रही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के केवल 43 हजार 393 मामले सामने आए हैं और पिछले एक सप्‍ताह में दैनिक मामलों में नौ प्रतिशत की कमी आई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More