देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की तरफ से 7 हजार करोड़ रुपये की धनराशि जारी नहीं होने की वजह से प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है ।
यहां सीतापुरा में आईआईजीजे के हॉस्टल के उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जीएसटी ढंग से लागू नहीं हो सका है, इस वजह से टैक्स कलेक्शन सही नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व का नुकसान केंद्र सरकार को भी हो रहा है।
सीएम ने आरोप लगाया कि बिना किसी फुलप्रुफ सिस्टम के जीएसटी लागू कर दिया और कई टैक्स स्लैब बना दी। इसका परिणाम यह है कि आज भी जीएसटी काउन्सिल को बार-बार टैक्स स्लैब में बदलाव करना पड़ रहा है और इससे व्यापारी वर्ग दुखी है।गहलोत ने कहा कि देशभर में जीएसटी संग्रहण में कमी आई है। राज्यों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। राजस्थान के हिस्से के स्टेट ग्रांट की राशि मिलाकर 7 हजार करोड़ रूपये केन्द्र से नहीं मिल पाए हैं, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
वहीं मुझे अभी अन्य राज्यों के आंकड़े पता नहीं है, किस राज्य को कितना भुगतान केंद्र सरकार को करना है। लेकिन अगर मुझे यह पता लगा कि राज्यों को पार्टी लाइन से जोड़कर भुगतान किया जा रहा है, तो राजनीतिक आरोप लगाने का विकल्प मेरे पास अभी है।
उन्होंने कहा कि देश में अभी मंदी का माहौल है नाजुक स्थिति से देश गुजर रहा है। एक्सोर्ट कम हो गया है, लाखों नौकरिया जा चुकी है। कौन सा उद्योग ऐसा है, जो इस वक्त फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा सिर्फ मिठाईवालों का धंधा फल फूल रहा है। दीवाली पर खूब मिठाईवालों की बिक्री हुई।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
एक आवारा मुसाफ़िर वो अंग्रेज जो पांच हजार किलोमीटर पैदल सफर कर आगरा पहुंचा था