BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस ने रेलवे के कथित निजीकरण पर किया कटाक्ष, बजट कटौती को बताया धोखा

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के दो शीर्ष नेताओं ने मंगलवार को देश में खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और विनिवेश की योजना को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर भारतीय रेलवे के कथित निजीकरण पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, भारतीय रेल देश की लाइफ-लाइन है।

अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है। कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेचना शुरू कर देगी क्योंकि भाजपा सरकार बनाने में नहीं, बल्कि बेचने में माहिर है।

दूसरी ओर, पार्टी के मीडिया प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बजट आवंटन में कटौती के लिए केंद्र पर निशाना साधा। एक नई रिपोर्ट का हवाला देते हुए, सुरजेवाला ने दावा किया, भाजपा सरकार ने बजट कटौती करके भारत के किसानों, युवा और खेल और अल्पसंख्यकों के साथ धोखा किया है और उसका धोखा उजागर हो गया है। कृषि आवंटन 72 प्रतिशत तक घटा, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण 61 प्रतिशत, अल्पसंख्यक मामले में 76 प्रतिशत और युवा एवं खेल में 86 प्रतिशत तक कमी हुई। एक दिन पहले ही, प्रियंका गांधी ने टेलीकॉम कंपनियों द्वारा घोषित फोन कॉल और इंटरनेट पर बढ़ती दरों का मुद्दा उठाया था।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More