देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकलराज मिश्र को बनाया राजस्थान का राज्यपाल, इन 5 राज्यों में बदले राज्यपाल, यहां देखें
जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान का राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra)को बनाया गया है। वे इस समय हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। उनको वहां से हटाकर राजस्थान में लगाया गया है। आपको बताते जाए कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का कार्यकाल 2 सितम्बर यानि सोमवार को पांच साल पूरे होने वाले हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी को नियुक्त किया गया है। बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का राज्यपाल, आरिफ मोहम्मद खान को केरल और तमिलिसाई साउंडराजन को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
इन राज्यपालों में सबसे बड़ी बात यह है कि केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरिफ मोहम्मद खान को केरल का गवर्नर नियुक्त किया है। आरिफ मोहम्मद खान को प्रगतिशील मुस्लिम चेहरे के तौर पर जाना जाता है। तीन तलाक जैसे अहम मसलों पर भी उन्होंने मुखरता से अपनी राय रखी थी और इसे मुस्लिम महिलाओं के लिए अच्छा निर्णय बताया था। कभी कांग्रेस में रहे आरिफ मोहम्मद खान लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे।
आरिफ मोहम्मद खान के अलावा तेलंगाना में तमिलसाई सुंदरराजन को गवर्नर के तौर पर भेजा गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के सीनियर भाजपा नेता रहे भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र और बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मकर संक्रांति पर राजस्थान रंग में रंगा : पतंगों से सजे मंदिर, तीर्थों पर डुबकी, जयपुर में पतंगबाजों की अग्निपरीक्षा
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
आन-बान और शान का प्रतीक है मेहरानगढ़ किला, जहां हर पत्थर में बसी है राजस्थान की आत्मा