BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एक दशक में 20 हजार रन बनाने पहले बल्लेबाज बने विराट कोहली, ये हैं टॉप...

पोर्ट ऑफ स्पेन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मैच में अपने करियर का 43वां वनडे शतक लगाने के साथ एक और रिकॉर्ड बनाया। कोहली 10 वर्षों में 20000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

उन्होंने बुधवार को शतक जडक़र भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में छह विकेट से जीत दिलाई। कोहली ने नाबाद 114 रन जड़े और भारत ने डकवर्थ-लुइस नियम के तहत दिए गए 255 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और सीरीज 2-0 से जीत ली। कोहली ने पिछले वनडे में भी सैकड़ा उड़ाया था। 

वे विश्व कप में भी बेहतरीन फॉर्म में थे, लेकिन शतक नहीं लगा पाए थे। एक दशक में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में कोहली के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग (18962) का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस 16777 रनों के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है।


इसके बाद क्रमश: महेला जयवर्धने (16304), कुमार संगकारा (15999), सचिन तेंदुलकर (15962), राहुल द्रविड़ (15853) और हाशिम आमला (15185) का नंबर आता है। कोहली वनडे क्रिकेट में शतक के मामले में पोंटिंग से एक शतक पीछे हैं। सर्वाधिक शतक के मामले में सचिन तेंदुलकर (49) का पहला नंबर है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More