BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उर्मिला-कृपाशंकर के इस्तीफों के बाद हरकत में आई कांग्रेस, सोनिया ने की इनसे चर्चा

नई दिल्ली। राजनीति में आईं अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री कृपाशंकर सिंह के इस्तीफा देने के एक दिन बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को यहां पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ के साथ बैठक की। सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर गायकवाड़ पहुंचे और उन्होंने सोनिया के साथ एक घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा की।

गायकवाड़ ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (सप्रंग) की अध्यक्ष ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोडऩे के बारे में चर्चा की। राज्य विधानसभा चुनाव महज दो महीने दूर है। उर्मिला ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी।

वह लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुई थीं और उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस ने कहा कि सोनिया ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और अन्य दलों के साथ गठबंधन के मुद्दे पर भी चर्चा की।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी मंगलवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 2014 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 288 सदस्यीय विधानसभा में 122 सीटें जीतकर महाराष्ट्र में सत्ता में आई थी। भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने 62 सीटें जीती थी। कांग्रेस और राकांपा को क्रमश: 42 और 41 सीटें मिली थीं। कांग्रेस और राकांपा राज्य में वापसी की जुगत में हैं।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More