देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। मंगलवार की सुबह नौहझील मार्ग पर गांव भद्रवन के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित आॅटो पलट गया। आटो में सवार आधा दर्जन लोग घालय हो गये जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना स्थल पर पहंुची एम्बूलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौहझील क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी सोनू वृंदावन में चल रह कुंभ मेला को देखने के लिए आये थे। मंगलवार की सुबह वह मेला देख कर आॅटो से वापस लौट रहे थे। भद्रवन गांव के समीप आगे चल रहे वाहन को आॅटो चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी प्रयास में वह आॅटो से अपना नियंत्रण खो बैठा और आॅटो पलट गया। राहगीरांे की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांट ले जाया गया जहां से घायल मोनू और फूलवती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट