देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। अभिनेत्री पायल घोष ने अपनी अगली फिल्म 'रेड' के लिए कृष्णा अभिषेक के साथ एक मनमोहक गाने की शूटिंग की है। उनका कहना है कि उन्होंने इस गाने के लिए काफी मेहनत की है और इसे फिल्माने के दौरान उनकी एनर्जी काफी हाई थी। अशोक त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म के बारे में पायल ने कहा, "यह एक प्यारा गाना है। चिलचिलाती धूप में हमने कड़ी मेहनत से गाने की शूटिंग की है। हमने गाने को वक्त पर ही खत्म कर लिया था। यह एक ऐसा गाना है, जिसे सभी पसंद करेंगे। उम्मीद करती हूं कि देश में माहौल सुधरने के बाद हम जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।"
महामारी की वर्तमान स्थिति को लेकर अभिनेत्री ने कहा, "हम एक मुश्किल घड़ी का सामना कर रहे हैं, लेकिन हम इस पर कामयाबी हासिल करेंगे। इस वक्त जरूरतमंद लोगों की हमें मदद करनी चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए।"
साभार-khaskhabar.com













Related Items
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
रंग बरसे' फिर से - 4 दशक बाद भी होली के रंग को और गाढ़ा करता है यह आइकॉनिक सॉन्ग
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार