BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘राहुल चाहर के कारण भारतीय टीम के स्पिन अटैक में विविधता आई’

नई दिल्ली। बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि वेस्टइंडीज के साथ हुई टी20 के लिए टीम में शामिल किए गए राहुल चाहर के कारण भारतीय टीम के स्पिन अटैक में विविधता आई है। चाहर ने रवींद्र जडेजा और क्रुणाल पांड्या के साथ शानदार तिकड़ी बनाई और टीम को सफलता दिलाई।

ऐसे में जबकि टी20 विश्व कप का आयोजन अगले साल होना है, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव जैसे स्टार स्पिनरों को युवाओं से टफ कम्पीटिशन का सामना करना पड़ रहा है। प्रसाद ने हालांकि कहा कि कुलदीप और चहल भविष्य की टीम का अभिन्न हिस्सा हैं। इंडिया टुडे से बातचीत में प्रसाद ने कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए स्पिन विभाग में वेराइटी लाने के लिए युवाओं को अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं।

बीते दो सालों में कुलदीप और चहल ने छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। वे निश्चित तौर पर रेस में शामिल हैं लेकिन हमारे पास कुछ और युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम आजमाना चाहते हैं। प्रसाद ने नवदीप सैनी सहित कई युवाओं की जमकर तारीफ की।

प्रसाद ने कहा, छोटे प्रारूप में हमने श्रेयस अय्यर को उभरते हुए देखा है। वे मुश्किल हालात में खेल सकते हैं। साथ ही साथ सैनी, क्रुणाल, वाशिंगटन सुंदर भी छोटे प्रारूप में काफी सकारात्मक हैं। प्रसाद ने वेस्टइंडीज के साथ आयोजित टेस्ट सीरीज में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले मध्य क्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी की भी तारीफ की और कहा कि जसप्रीत बुमराह के अलावा विहारी इस सीरीज में सबसे चमकदार भारतीय सितारा रहे। साथ ही अजिंक्य रहाणे ने भी अपनी चमक दिखाई और वे टेस्ट प्रारूप में भारत के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More