BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

‘अब हम वास्तव में T20 के लिए विशेषज्ञ भूमिका हासिल कर चुके हैं’

ब्रिस्बेन। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि टी20 क्रिकेट में टीम पिछले एक-दो साल से सही दिशा में आगे बढ़ रही है। मैक्सवेल ने क्रिकइंफो से कहा कि मेरा मानना है कि पिछले डेढ़-दो साल से हमने अच्छी उन्नति की है और अपने परिणाम में काफी सुधार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह हमारे खेलने के तरीके में भी झलकता है जब हमने टी20 क्रिकेट देखना शुरू किया था।

हमने इस सोच के साथ शुरूआत की थी कि ठीक है चलो खेलते हैं बजाय इसके कि हम वनडे टीम चुनते हैं फिर सीधे टी20 खेलते हैं। मैक्सवेल ने कहा, अब हम वास्तव में टी20 के लिए विशेषज्ञ भूमिका हासिल कर चुके हैं, जो कि अच्छा है। मुझे लगता है कि बदलाव और सोच के साथ अब हमारा परिणाम भी थोड़ा बदल गया है। विशेष रूप से लोग अपनी भूमिकाओं को जानते हैं और उन्हें पता है कि वे किस टीम में फिट होते हैं।

टी20 में ऑस्ट्रेलिया की जीत का प्रतिशत 59 फीसदी है जोकि 2018 की शुरूआत के बाद ज्यादा है। मैक्सवेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 28 गेंदों पर 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में टीम में अपनी जगह को लेकर कहा, मैंने स्पष्ट रूप से टेस्ट के बारे में कुछ नहीं मांगा है। मैं इसके बारे में ज्यादा चिंतित नहीं हूं क्योंकि मुझे पता है कि मैं शायद इसमें नहीं हूं, इसलिए अभी इसके बारे में सोचने का क्या मतलब है।
वेलिंग्टन। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के जरिए उनकी टीम आगामी विश्व कप की तैयारी शुरू करेगी। टी20 विश्व कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। आईसीसी ने बेयरस्टॉ के हवाले से बताया कि मैं समझता हूं कि यह टी20 विश्व के लिए हमारी तैयारियों की शुरुआत है।

50 ओवर के विश्व कप का साइकल चार साल पहले शुरू हुआ था और मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से हमने उस विश्व कप में खेला उसी तरह का प्रदर्शन आगामी टी20 विश्व कप में भी करने में कामयाब रहेंगे। बेयरस्टॉ ने कहा, इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलने का यह एक बेहतरीन समय है। कुछ बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्होंने अब तक टीम के लिए बहुत क्रिकेट खेली है और वे सभी एक साथ हैं।

उन्हें उतार-चढ़ाव से जूझने का अनुभव भी है। बेयरस्टॉ ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में 45 गेंदों पर 78 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इंग्लैंड को इस साल हुए विश्व कप का खिताब दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही थी।
 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More